भारत मे दीपावली क्यो मनाई जाती है?
विश्व में सबसे ज्यादा त्यौहार हमारे भारत देश में मनाई जाते हैं कहा जाता है कि हमारे भारत में ऐसा कोई दिन नहीं होता है जिस दिन तीज त्यौहार ना हो, हमारा भारत हर वर्ष 365 दिन किसी न किसी त्यौहार को जरूर मनाता है।
लेकिन आज इस पोस्ट में हम आपको दीपावली के बारे में बताएंगे, कि आखिर दीपावली क्यों मनाई जाती है?
क्या आप जानते हैं Diwali kyo manai jati hai? और इसके पीछे का क्या कारण है चलिए आज की इस पोस्ट में हम आपको दीपावली क्यों मनाई जाती है इसके बारे में बताएंगे.
दीपावली के दिन मां लक्ष्मी भगवान गणेश तथा माता सरस्वती जी की पूजा आराधना की जाती है साथ ही साथ भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजा करने का विधान है.
अब बताते हैं कि दीपावली क्यों मनाई जाती है?
दरअसल भगवान श्री राम अपने पिता जी महाराज दशरथ के द्वारा दिए गए, वचन का पालन करने के लिए 14 वर्ष वनवास के लिए गए थे और अपने पिताजी की आज्ञा का पालन करते हुए, उन्होंने 14 वर्ष वनवास में बिताए और लंका के रावण का विनाश कर वापस अयोध्या लौटे थे इसी खुशी में अयोध्या वासियों ने अपने घरों में घी के दीपक जला कर खुशियां मनाई थी तब से लेकर आज तक भारत में दीपावली का त्यौहार मनाने की परंपरा चली आ रही है
दीपावली के त्यौहार पर लोग आज भी अपने घरों पर दीपक जलाते हैं तथा पटाखे फोड़ कर जश्न मनाते हैं लोग अपने घरों पर मिठाइयां बनाते हैं तो कुछ लोग बाहर से बाजार से मिठाई लाकर खुशियां मनाते हैं लोग शाम को अपने घर में मां सरस्वती माता लक्ष्मी तथा भगवान गणेश जी की पूजा करते हैं और साथ ही साथ भगवान श्री राम की आराधना करते हैं।
कुछ लोग दीपावली के दिन अपने घर में रखे हुए हथियार जैसे तलवार आदि की पूजा अर्चना करते हैं तथा अपने घर में रखे पुराने सिक्के धन संपदा की भी पूजा करने का रिवाज दीपावली में माना जाता है।
दीपावली भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाने वाला त्यौहार है वैसे तो भारत में हर दिन कोई न कोई त्यौहार जरूर आता है परंतु Dipawali एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है और हिंदू सनातन धर्म को मानने वाले व्यक्ति दीपावली को बड़े ही धूमधाम और बड़े शान से मनाते हैं।
तो आज किस पोस्ट में आपको यह समझ में आ गया होगा कि दीपावली क्यों मनाई जाती है।
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें